सपनों के हत्यारे को मिला दंड, दुर्योधन की हार… केजरीवाल की हार पर कुमार विश्वास का तीखा बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपने तीखे बयान से पार्टी और उसके नेताओं पर हमला बोला. कुमार विश्वास ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पत्नी रिजल्ट देखने के बाद रो पड़ीं. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस परिणाम से खुश भी हैं और दुखी भी.

Date Updated Last Updated : 08 February 2025, 05:17 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: social media

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपने तीखे बयान से पार्टी और उसके नेताओं पर हमला बोला. कुमार विश्वास ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पत्नी रिजल्ट देखने के बाद रो पड़ीं. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस परिणाम से खुश भी हैं और दुखी भी.

आम आदमी पार्टी की हार और बीजेपी की जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में 48 सीटें आती दिख रही हैं. इसमें से 32 सीटों पर बीजेपी पहले ही जीत चुकी है. वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर विजय मिली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं, जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, और सौरभ भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा. 

कुमार विश्वास का तीखा हमला

कुमार विश्वास ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी और खासतौर पर मनीष सिसोदिया की हार पर तीखा तंज किया. उन्होंने कहा, "देश के करोड़ों सपनों के हत्यारे को एक छोटा सा दंड मिला है. प्रकृति और नियति का बड़ा दंड उनकी प्रतीक्षा में है." 

केजरीवाल और दुर्योधन का उदाहरण

कुमार विश्वास ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, “महाभारत की हार केवल दुर्योधन की हार नहीं थी, बल्कि उसकी हार तब होती है जब वह टूटी हुई जंघा लेकर अकेले रोता है. दुर्योधन और दुशासन अंत में उसी शिविर में जाएंगे. करोड़ों लोगों ने इस देश में वैकल्पिक राजनीति का सपना देखा था, लेकिन एक आत्ममुग्ध, नीच, अविश्वसनीय और असुरक्षित व्यक्ति ने अपनी आत्ममुग्धता के चक्कर में उस सपने की हत्या कर दी.”

पत्नी के रोने का जिक्र करते हुए कुमार विश्वास

अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, “आप सभी मेरे परिवार से परिचित हैं. मेरी पत्नी कभी राजनीति में रुचि नहीं रखती थी, लेकिन जैसे ही जंगपुरा का परिणाम आया, वह फूट-फूट कर रोने लगी. क्योंकि उस मासूम महिला ने उस अपमान को झेला, जहां एक कपड़े भर की सत्ता आने पर इन निर्लज्ज लोगों ने अहंकार की पराकाष्ठा की थी.”

बीजेपी को बधाई और दुख का इज़हार

कुमार विश्वास ने अंत में भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी और कहा, “मैं बीजेपी को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि दिल्ली के जख्मों पर वे अपने प्रशासन से मरहम लगाने का काम करेंगे. मैं प्रसन्न भी हूं कि न्याय मिला और दुखी भी हूं कि मैंने अपना 7 साल, अपना सपना, पसीना और नौकरी किसी वैकल्पिक राजनीति के लिए व्यर्थ किया. वह एक निर्लज्ज व्यक्ति के अहंकार के कारण बलि चढ़ गए.”

कुमार विश्वास की यह प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी की हार और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर एक कटु टिप्पणी है. उनका यह बयान राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही आलोचनाओं और पार्टी के प्रति उनके असंतोष को उजागर करता है.

सम्बंधित खबर