'थर्ड रेट एक्टर फ्रॉम थर्ड वर्ल्ड कंट्री', अमिताभ बच्चन को किसने कह दी ये बात? जान कर रह जाएंगे हैरान

अमिताभ ने एक पुरानी याद शेयर करते हुए बताया कि कई साल पहले उन्हें एक देश में एक फिल्म फेस्टिवल में इनवाइट किया गया था. उस समय ही उनके साथ यह दुखद घटनी घटी थी.

Date Updated Last Updated : 07 February 2026, 06:34 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक पुरानी घटना को याद कर लोगों के साथ शेयर किया है यह घटना आज भी उनके दिल को छू जाती है. उन्होंने बताया कि कैसे एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें भीड़ ने घेर लिया था और किसी ने उन्हें थर्ड रेट एक्टर फ्रॉम थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहा था. इससे उन्हें बहुत दुख हुआ, खासकर भारत को तीसरे दर्जे का देश कहे जाने पर.

भारत की जीत पर अमिताभ ने दी बधाई

यह सब तब सामने आया जब अमिताभ बच्चन ने भारत की U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर अपनी खुशी जाहिर की. भारत ने हरारे (जिम्बाब्वे) में 2026 U19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता् युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की शानदार पारी खेली.

ब्लाग पर अमिताभ ने बताई कहानी

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि भारत नंबर 1 है, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं. उन्होंने कहा, "हमने दुश्मनों को धो डाला!" एक पुरानी याद शेयर करते हुए अमिताभ ने बताया कि कई साल पहले उन्हें एक देश में (उन्होंने देश का नाम नहीं बताया) एक फिल्म फेस्टिवल में इनवाइट किया गया था. प्लेन मे, उन्होंने एक अखबार देखा जिसमें उनकी फिल्म का पोस्टर था. भाषा समझ न आने पर उन्होंने एयर होस्टेस से पूछा, उसने बताया कि अखबार में लिखा है कि एक भारतीय फिल्म एक्टर आ रहा है.

विदेश में भारतीय सिनेमा की पहचान

अमिताभ यह जानकर हैरान थे कि भारतीय सिनेमा विदेशों में भी इतना पॉपुलर है, लेकिन लैंडिंग के बाद उन्हें सच्चाई का पता चला. लोग एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा होने लगे. प्लेन से इमिग्रेशन डेस्क तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया. भीड़ इतनी बढ़ गई कि हिलना-डुलना भी मुश्किल हो गया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को बुलाना पड़ा. पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाया, एयरपोर्ट से बाहर निकाला, कार में बिठाया और होटल तक पहुंचाया. 

भारत अब एक फर्स्ट-रेट देश

भीड़ में किसी अमिताभ ने लिखा कि उस समय कुछ लोगों ने कहा, "थर्ड वर्ल्ड कंट्री के एक्टर पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं!" उन्होंने माना कि उन्हें थर्ड-रेट एक्टर कहलाना मंजूर था, लेकिन भारत को थर्ड वर्ल्ड देश कहना बहुत दुखद था. आज उन्हें U19 टीम की जीत पर गर्व है, जो साबित करता है कि भारत अब एक फर्स्ट-रेट देश है. यह घटना अमिताभ के लिए यादगार है क्योंकि इसने उन्हें भारतीय सिनेमा और खुद देश की ताकत का एहसास कराया. अमिताभ बच्चन को हमेशा अपने देश की उपलब्धियों पर गर्व रहा है.

सम्बंधित खबर