उत्तर सिक्किम में भूस्खलन ने मचाई तबाही, सेना शिविर पर हमला, 3 सैनिक शहीद, 9 लापता

उत्तरी सिक्किम के चट्टन में रविवार देर रात सेना के एक शिविर में भीषण भूस्खलन हुआ. इस हादसे में तीन जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ अन्य जवान लापता हैं. मंगन जिले के चुंगथांग के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अरुण थाटल ने बताया कि लाचेन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यह भूस्खलन हुआ है.

Date Updated Last Updated : 02 June 2025, 03:39 PM IST
फॉलो करें:

North Sikkim landslide: उत्तरी सिक्किम के चट्टन में रविवार देर रात सेना के एक शिविर में भीषण भूस्खलन हुआ. इस हादसे में तीन जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ अन्य जवान लापता हैं. मंगन जिले के चुंगथांग के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अरुण थाटल ने बताया कि लाचेन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यह भूस्खलन हुआ है. सेना ने मृतकों की पहचान और लापता जवानों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है.

सेना का बयान 

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चट्टन में हुए भूस्खलन से आसपास के क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा. तीन सैनिकों के शव बरामद किए गए हैं, और लापता जवानों की तलाश जारी है. भूस्खलन के कारण लाचेन और लाचुंग जैसे क्षेत्र पूरी तरह कट गए हैं, जिससे राहत कार्यों में चुनौतियां बढ़ी हैं.

मंगन जिले के जिला कलेक्टर अनंत जैन ने बताया कि सोमवार सुबह से लाचुंग में फंसे 1,600 पर्यटकों, जिनमें 380 बच्चे शामिल हैं, को सुरक्षित निकाला गया. लाचेन में अभी भी 150 पर्यटक फंसे हैं, जिन्हें होटलों में ठहराया गया है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) उनकी सुरक्षा में तैनात है.

प्राकृतिक आपदा

उत्तर सिक्किम में 30 मई से भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई है. गुरुडोंग्मर झील और युमथांग घाटी जैसे उच्च ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हैं. पिछले गुरुवार को तीस्ता नदी में एक वाहन के बहने से नौ लोग लापता हो गए थे. लाचुंग और लाचेन, जो 2,700 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं, सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में हैं. 

सम्बंधित खबर