'सजा बनेगी समाज के लिए मिसाल', जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर सीएम योगी का सख्त बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है.

Date Updated Last Updated : 08 July 2025, 01:17 PM IST
फॉलो करें:

Changur Baba: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि इस अपराधी को ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक नजीर बनेगी. सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 

समाज विरोधी गतिविधिया 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा की गतिविधियां केवल समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ भी थीं. सीएम ने दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा. छांगुर और उसके गिरोह के सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी, और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन

इस बीच, बलरामपुर के उतरौला में छांगुर बाबा की आलीशान संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई उस समय हुई, जब यूपी एटीएस ने छांगुर को अवैध धर्मांतरण और 100 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया. सीएम ने कहा कि राज्य में शांति, सौहार्द और महिला सुरक्षा को खतरे में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. 

एटीएस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे 

यूपी एटीएस की रिपोर्ट के अनुसार, छांगुर बाबा का धर्मांतरण गिरोह 18 सदस्यों का था, जिसमें से चार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 14 फरार हैं. इस नेटवर्क के तार गोंडा, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, औरैया और पुणे से जुड़े हैं. गिरोह ने तहसील, न्यायालयों और स्थानीय स्तर पर जड़ें जमा रखी थीं. पुणे में 16 करोड़ की जमीन खरीदने और उतरौला में तालाब पर कब्जे की साजिश भी सामने आई है. 

सम्बंधित खबर