नई दिल्ली: अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर फिल्म सैयारा रिलीज के समय दर्शकों को खूब पसंद आई थी. फिल्म ने अपनी बेहतरीन कहानी और उम्दा संगीत से दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर कर लिया था. अब एक बार फिर से फिल्म सिनेमाघरों में दस्तख दे रही है.
आज से प्यार में पड़े परवानों का त्योहार वेलनटाइन वीक शुरु हो रहा है. इस अवसर पर फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. 'सैयारा' एक बार फिर दर्शकों को थिएटर की ओर खींच रही है.
2025 में जब सैयारा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी हिट बनकर उभरेगी. अब वैलेंटाइन डे 2026 से ठीक पहले, यह रोमांटिक फिल्म बिना किसी शोर-शराबे के दोबारा बड़े पर्दे पर लौट आई है.
वैलेंटाइन सीज़न से पहले वाईआरएफ ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के सैयारा को फिर से सिनेमाघरों में उतार दिया है. यह कदम दर्शकों के लिए एक सरप्राइज़ साबित हुआ है, खासकर उनके लिए जो इस फिल्म को बड़े पर्दे पर मिस कर चुके थे.
Rewatching this in theatre🔥🤘
— LB (@TrendSpice_LB) February 6, 2026
A whole another vibe for real after all these months !
It still remains 2025’s best movie no doubt.. #saiyara #ahanpandey #aneetpadda #bollywood #movie #saiyaara #theatre pic.twitter.com/TFSEkMuHZ9
BookMyShow के मुताबिक, सैयारा फिलहाल मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों में सीमित शोज़ के साथ चल रही है. मुंबई में यह फिल्म वीकेंड तक उपलब्ध है, जबकि दिल्ली में दर्शक बुधवार तक इसका लुत्फ उठा सकते हैं.
री-रिलीज के लिए टिकटों की कीमत जानबूझकर कम रखी गई है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा दर्शक थिएटर तक पहुंच सकें. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की दोबारा रिलीज को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, खासकर युवा दर्शकों और रोमांटिक सिनेमा पसंद करने वालों में इसे लेकर अलग ही उत्साह है.
अनीत पड्डा और अहान पांडे की इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था. रिलीज के बाद इसे न सिर्फ ज़बरदस्त सराहना मिली, बल्कि यह 2025 की टॉप पांच सबसे सफल फिल्मों में भी शामिल हो गई. 50 दिनों से ज़्यादा की शानदार थिएटर रन के बाद 'सैयारा' 12 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.