T20 World Cup से ठीक एक रात पहले बड़ा झटका! हर्षित राणा घुटने की चोट से OUT, 19 महीने बाद खिलाड़ी की धमाकेदार वापसी

टी20 विश्व कप शुरु होने से एक रात पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

Date Updated Last Updated : 07 February 2026, 07:52 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: आज से टी20 विश्व कप का आरंभ होने वाला है. जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ भिड़ंत से करेगा. लेकिन टूर्नामेंट शुरु होने से पहले भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लग गया है. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टूर्नामेंट शुरु होने से एक रात पहले ही चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

4 फरवरी को खेले गए वार्म अप मैच के दौरान हर्षित चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ था. अब बीसीसीआई ने विश्व कप शुरु होने से एक रात पहले ही आधिकारिक रिपोर्ट जारी कर उनके बाहर होने की पुष्टि की है. हर्षित के बाहर होते ही उनकी जगह टीम में इस खिलाड़ी की एंट्री हुई है. 

वार्म अप मैच में चोटिल हुए हर्षित राणा 

भारत के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा शुक्रवार को घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. राणा को इस सप्ताह की शुरुआत में एक अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में केवल एक ओवर ही गेंदबाजी कर सके, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और फिर उनके घुटने में चोट लगी.

जिसके बाद वह दर्द में कराहते नजर आए. चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. बाद में हर्षित के चोट की क्लिनिकल जांच की गई तो   उसमें घुटने में सूजन, मूवमेंट में कमी और लेटरल जॉइंट लाइन पर तेज दर्द पाया गया. मेडिकल टीम में उन्हें सर्जरी की सलाह दी है बिना सर्जरी उनकी चोट का पूरी तरह से ठीक होना संभव नहीं है इस कारण उन्हें बाहर होना पड़ा.  

19 महीने बाद इस खिलाड़ी की हुई टी20 टीम में एंट्री

अब सवाल यह है कि अगर हर्षित बाहर हुए हैं तो बीसीसीआई उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में लेकर आई है. तो बीसीसीआई ने हर्षित की जगह 19 महीने बाद टी20 क्रिकेट में मोहम्मद सिराज को  जगह दी है. बता दें सिराज लंबे वक्त से टी20 प्रारूप से बाहर चल रहे थे लेकिन हर्षित का चोटिल उनके लिए किसी अवसर से कम नहीं रहा.  वह आखिरी बार 30 जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेलते नजर आए थे. सिराज ही मुंबई में टीम इंडिया से जुड़ने वाले हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए  अपडेटेड भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज. 

सम्बंधित खबर