ICC T20 World Cup 2026: अभिषेक-ईशान करेंगे ओपनिंग!, संजू का कट सकता है पत्ता, इस प्लेइंग इलेवन के साथ वानखेड़े में उतर सकती है टीम

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय सेना अपने विश्व कप अभियान के लिए पूरी तरह से तैयार है. अमेरिका के खिलाफ पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग लगभग तय हो चुकी है.

Date Updated Last Updated : 07 February 2026, 11:53 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @ICC X Account

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय सेना अपने विश्व कप अभियान के लिए पूरी तरह से तैयार है. शनिवार को मुंबई के वानखेड़े ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय यूएसए के खिलाफ अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी. भारत बनाम यूएसए का मैच शाम में सात बजे खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट के पहले दिन खेले जाने वाले तीन मैचों में से तीसरा मैच है. तो आईए जानते हैं मैच शुरु होने से पहले कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक-ईशान कर सकते हैं पारी की शुरुआत 

आज मेजबान भारत विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ मुकाबले से करेगी. मैच से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के लिए इस मैच में पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कर सकते हैं. दोनो बल्लेबाजों ने इससे वार्म-अप मैच में पारी की शुरुआत की थी जिसमें वह काफी आक्रामक दिखे. टी20 प्रारूप के नंबर वन बल्लेबाज एक बार फिर से ओपनिंग कर सकते हैं इस बार उनके साथ संजू सैमसन नहीं बल्कि ईशान किशन नजर आ सकते हैं. 

कट सकता है संजू का पत्ता

जब टी20 विश्व कप 2026 के सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया का घोषणा की थी तब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब उम्मीदतन सेलेक्टर्स और कप्ता सूर्या की पसंद बदल चुकी है. रिपोर्ट्स आ रहे हैं कि टूर्नामेंट संजू नहीं बल्कि ईशान सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आरंभ कर सकते हैं.

ऐसा इसलिए क्योंकि संजू सैमसन पिछले काफी समय से बल्ले से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. बल्ले से रन बनाने के लिए उनका संघर्ष जारी है. बता दें पिछली दस पारियों से  सैमसन के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है, ऐसे में उन्हें टूर्नामेंट की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है. 

तीसरे नंबर तिलक की वापसी!

अभिषेक-ईशान के बाद तिसरे पायदान पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं. इंजरी के बाद तिलक की वापसी हो चुकी है और केवल वापसी ही नहीं वापसी के साथ तहलका मचा दिया है. उनके बाद नंबर चार पर कप्तान सूर्या बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. वहीं पांचवे और छठवें नंबर पर हार्दिक और रिंकू खेलते दिखाई दे सकते हैं.

गेंदबाजी का कमान संभालेंगे बुमराह

बल्लेबजी के बाद अब अगर गेंदबाजी अटैक की बात करें तो तेज गेंदबाजी की कमान यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह के कंधो पर होगी. बुमराह टूर्नामेंट में अपनी यॉर्कर का जादू दिखाने को बेताब है. इसमें उनका साथ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दे सकते हैं. इसके अलावा स्पीन डिपार्टमेंट वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है. 

IND vs USA संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान

सम्बंधित खबर