Meerut Massacre: मुस्कान और साहिल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, 14 दिन बाद हुई मुलाकात लेकिन नहीं हुई कोई बात

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की न्यायिक हिरासत और बढ़ा दी गई है. दोनों को अब 14 दिन और जेल में रहना होगा, जबकि उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को तय की गई है.

Date Updated Last Updated : 02 April 2025, 05:38 PM IST
फॉलो करें:

Meerut Saurabh Murder Case Update: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की न्यायिक हिरासत और बढ़ा दी गई है. दोनों को अब 14 दिन और जेल में रहना होगा, जबकि उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को तय की गई है.

आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, जिसमें दोनों एक ही कमरे में मौजूद थे. करीब दो हफ्ते बाद ये 'हत्यारे' एक-दूसरे से मिले, लेकिन उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई.

14 दिन बाद हुई मुलाकात

मेरठ जिला जेल प्रशासन के अनुसार, 14 दिन बाद साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी एक-दूसरे से मिले. दोनों ने एक-दूसरे को देखा, लेकिन कोई संवाद नहीं हुआ. लगभग दो मिनट तक वे साथ रहे, इस दौरान दोनों भावुक नजर आए. पेशी के बाद उन्हें अलग-अलग बैरकों में भेज दिया गया.

जेल नियमों के तहत दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है, भले ही उन्होंने एक ही बैरक में रहने की इच्छा जताई थी. जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा, “जेल नियमों के अनुसार ही कोई निर्णय लिया जाता है और फिलहाल दोनों को अलग-अलग बैरकों में ही रहना होगा.

जेल में मिला कार्य

जेल प्रशासन ने दोनों को उनकी रुचि के अनुसार कार्य सौंपे हैं. मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई सीखने की इच्छा दिखाई, जबकि साहिल खेती-किसानी में रुचि दिखा रहा है. दोनों 1 अप्रैल से अपने-अपने कार्य शुरू कर चुके हैं. साहिल को खेती के लिए प्रतिदिन 50 रुपये की मजदूरी मिलेगी, लेकिन मुस्कान को प्रशिक्षण के दौरान कोई वेतन नहीं दिया जाएगा.

वीरेश राज शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया जेल सुधार प्रणाली का हिस्सा है, जो कैदियों को कौशल प्रदान करने और व्यस्त रखने के उद्देश्य से है. इस हत्याकांड में 3 मार्च को सौरभ राजपूत की हत्या मुस्कान और साहिल ने की थी. पुलिस के मुताबिक, यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दी गई थी.

सम्बंधित खबर