मान सरकार पंजाब के बाढ़ में बनी गर्भवती महिलाओं की ढाल, हर मां और बच्चा सुरक्षित

बाढ़ प्रभावित नाभा, पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोज़पुर और फाज़िल्का जिलों में आप पार्टी की युवा और महिला विंग ने सक्रिय राहत कार्य किए. गांव-गांव जाकर राशन, दवाइयां और जरूरी सामान वितरित किया गया.

Date Updated Last Updated : 13 September 2025, 12:41 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

Punjab Government: पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है. लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, लेकिन इस मुश्किल दौर में मान सरकार ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. आप सरकार ने न सिर्फ राहत सामग्री पहुंचाई है, बल्कि गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं भी सुनिश्चित की हैं.

बाढ़ प्रभावित नाभा, पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोज़पुर और फाज़िल्का जिलों में आप पार्टी की युवा और महिला विंग ने सक्रिय राहत कार्य किए. गांव-गांव जाकर राशन, दवाइयां और जरूरी सामान वितरित किया गया. खासतौर पर महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड और मच्छरदानियां उपलब्ध करवाई गईं. खाद्य सामग्री के साथ-साथ 11,103 आशा वर्कर घर-घर जाकर दवाइयां पहुंचा रही हैं. वे जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग और देखभाल पर भी ध्यान दे रही हैं.

मेडिकल सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 458 रैपिड रिस्पांस टीमें, 360 मोबाइल मेडिकल यूनिट और 424 एम्बुलेंस तैनात कीं. गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए बोट एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए. गुरदासपुर में एक गर्भवती महिला ने बोट पर ही चिकित्सकीय देखरेख में सुरक्षित डिलीवरी की. इसके अलावा, आठ गर्भवती महिलाओं को समय रहते निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया और उन्होंने सुरक्षित रूप से बच्चों को जन्म दिया. एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्यों में लगातार जुटी हैं. सतलज नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग आशा की किरण बनकर सामने आया है. सिविल सर्जन डॉ. राजविंदर कौर ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर बचाया और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की जाए.

राजनीति से कहीं ऊपर मानवता

टेंडी वाला की मंजीत कौर और कालू वाला की मनप्रीत कौर को समय पर सुरक्षित निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया. सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि 108 एम्बुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त उपलब्ध हो. मान सरकार ने कहा कि किसी भी महिला को व्यक्तिगत स्वच्छता उत्पादों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और कोई भी रसोईघर बिना भोजन के नहीं रहेगा. सरकार की इस पहल ने साबित किया है कि संकट की घड़ी में मानवता और स्वास्थ्य सेवाएं राजनीति से कहीं ऊपर हैं. विशेष शिविरों, मेडिकल सुविधाओं और राहत सामग्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को नया हौंसला दिया है. मान सरकार की त्वरित कार्रवाई और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता ने पंजाब को यह संदेश दिया है कि आप सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है.

सम्बंधित खबर