Pakistan's ICBM plan: पाकिस्तान की अब खैर नहीं! अमेरिका ने जताई 'परमाणु दुश्मन' घोषित करने की चेतावनी

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक सनसनीखेज रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान ऐसी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है, जो सीधे अमेरिका को निशाना बना सकती है.

Date Updated Last Updated : 25 June 2025, 06:04 PM IST
फॉलो करें:

Pakistan's ICBM plan: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक सनसनीखेज रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान ऐसी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है, जो सीधे अमेरिका को निशाना बना सकती है. यह मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस हो सकती है, जिससे अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ सकता है. प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन अफेयर्स के अनुसार, भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार को उन्नत करने में जुटा है, जिसमें चीन उसका साथ दे रहा है.

अमेरिका की चिंता 

रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यदि पाकिस्तान ऐसी मिसाइल विकसित कर लेता है, जिसकी रेंज वॉशिंगटन तक हो, तो अमेरिका उसे 'परमाणु दुश्मन' घोषित करने पर मजबूर होगा. अधिकारी ने स्पष्ट किया, "कोई भी देश जो ऐसी ICBM बनाता है, जो अमेरिका को निशाना बना सके, वह हमारा मित्र नहीं हो सकता." वर्तमान में रूस, चीन और उत्तर कोरिया को अमेरिका अपना विरोधी मानता है. 

पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता

पिछले साल अमेरिका ने पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाए थे. ये प्रतिबंध पाकिस्तान के नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलेक्स और तीन रक्षा कंपनियों पर लगाए गए, जो मिसाइल विकास में शामिल थे. इन कंपनियों की अमेरिकी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया और अमेरिकी कंपनियों को उनके साथ व्यापार करने से रोक दिया गया.

पाकिस्तान के पास वर्तमान में सबसे लंबी रेंज वाली मिसाइल शाहीन-3 है, जिसकी मारक क्षमता 2,700 किलोमीटर है. यह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका परीक्षण 2022 में किया गया था. हालांकि, ICBM की रेंज 5,500 किलोमीटर से अधिक होती है, जो परमाणु और पारंपरिक हथियारों को ले जाने में सक्षम होती है.

सम्बंधित खबर