अमेरिका से इजराइल को लगातार दो झटके,  ट्रंप का बड़ा ऐलान, खामेनेई रहेंगे ईरान के सुप्रीम लीडर

मंगलवार को ट्रंप ने इजराइल के हालिया हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि वह उनके कार्यों से खुश नहीं हैं. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह अब शांति के पक्षधर हैं और युद्ध को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Date Updated Last Updated : 24 June 2025, 08:07 PM IST
फॉलो करें:

Donald Trump: मंगलवार को ट्रंप ने इजराइल के हालिया हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि वह उनके कार्यों से खुश नहीं हैं. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह अब शांति के पक्षधर हैं और युद्ध को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इजराइल द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन पर ट्रंप की यह टिप्पणी नेतन्याहू के लिए बड़ा संदेश है. 

ईरान में शासन परिवर्तन का विरोध

कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने एक और बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने ईरान में शासन परिवर्तन का विरोध किया. नीदरलैंड जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि शासन परिवर्तन से केवल अराजकता फैलेगी. यह बयान नेतन्याहू के लिए दूसरा झटका है, जो बार-बार कह चुके हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई क्षेत्रीय शांति में बाधा हैं. नेतन्याहू ने दावा किया था कि खामेनेई के शासन के खत्म होने से क्षेत्र में शांति स्थापित होगी. 

ट्रंप के बदले सुर

दो दिन पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि यदि वर्तमान ईरानी शासन देश को महान बनाने में विफल है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं? लेकिन कतर में ईरान के हालिया हमले के बाद ट्रंप के सुर बदल गए. अब वह ईरान से टकराव के मूड में नहीं दिख रहे.

व्हाइट हाउस ने भी स्पष्ट किया कि शासन परिवर्तन अमेरिकी सेना का लक्ष्य नहीं है और यह फैसला ईरानी जनता पर छोड़ देना चाहिए. इस पूरे घटनाक्रम के बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की लोकप्रियता न केवल ईरान में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बढ़ रही है. यह घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण बना सकता है. 

सम्बंधित खबर