Performance Medicine: शरीर और दिमाग को बेहतर बनाने की नई राह, क्या है परफॉर्मेंस मेडिसिन?

परफॉरमेंस मेडिसिन चिकित्सा विज्ञान की एक उभरती हुई शाखा है जो केवल बीमारियों के इलाज तक सीमित नहीं है बल्कि व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और कार्यात्मक क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित है.

Date Updated Last Updated : 04 June 2025, 04:49 PM IST
फॉलो करें:

Performance Medicine: परफॉरमेंस मेडिसिन चिकित्सा विज्ञान की एक उभरती हुई शाखा है जो केवल बीमारियों के इलाज तक सीमित नहीं है बल्कि व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और कार्यात्मक क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित है. यह एक समग्र दृष्टिकोण अपनाता है जिसमें पोषण, व्यायाम, फिजियोथेरेपी और जीवनशैली प्रबंधन शामिल है. इसका लक्ष्य न केवल व्यक्ति को स्वस्थ रखना है बल्कि उसकी उत्पादकता और जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करना है.

कैसे काम करती है परफॉर्मेंस मेडिसिन?

इस पद्धति में विशेषज्ञ मरीज के मेटाबॉलिज्म, नींद की गुणवत्ता, हॉर्मोन संतुलन और समग्र स्वास्थ्य की गहन जांच करते हैं. इसके आधार पर एक व्यक्तिगत योजना तैयार की जाती है, जिसमें आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

डॉ.के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक स्टडी में पाया गया कि परफॉर्मेंस मेडिसिन से कार्यक्षमता में सुधार और तनाव में कमी देखी गई है. यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाती है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती है.

किन्हें मिलता है लाभ?

परफॉर्मेंस मेडिसिन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करते हैं और थकान, तनाव या कम उत्पादकता से जूझ रहे हैं. यह मधुमेह, थायरॉयड और हॉर्मोनल असंतुलन से पीड़ित लोगों के लिए भी प्रभावी है. मधुमेह रोगियों में यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है. 

भारत में परफॉर्मेंस मेडिसिन की उपलब्धता

हालांकि यह चिकित्सा पद्धति अभी भारत में शुरुआती चरण में है, लेकिन मैक्स जैसे निजी अस्पतालों में हाइब्रिड जीवनशैली और पोषण योजनाएं उपलब्ध हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में यह जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

सम्बंधित खबर