कमल हासन को कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार, कन्नड़ विवाद में माफी न मांगने पर बवाल

कमल हासन की आगामी फिल्म थग लाइफ की कर्नाटक में रिलीज पर संकट मंडरा रहा है. कन्नड़ भाषा पर उनकी हालिया टिप्पणी, जिसमें उन्होंने कहा कि 'कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ', ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इस बयान के बाद कर्नाटक में प्रो-कन्नड़ संगठनों और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया है.

Date Updated Last Updated : 03 June 2025, 01:44 PM IST
फॉलो करें:

Kamal Haasan: कमल हासन की आगामी फिल्म थग लाइफ की कर्नाटक में रिलीज पर संकट मंडरा रहा है. कन्नड़ भाषा पर उनकी हालिया टिप्पणी, जिसमें उन्होंने कहा कि 'कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ', ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

इस बयान के बाद कर्नाटक में प्रो-कन्नड़ संगठनों और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया है. कमल हासन ने इस मुद्दे पर माफी मांगने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला कर्नाटक हाई कोर्ट तक पहुंच गया. 

हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

कमल हासन ने अपनी फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कर्नाटक फिल्म चैंबर और अन्य अधिकारियों से फिल्म के प्रदर्शन में बाधा न डालने की मांग की. उनके वकील ने दावा किया कि बयान को गलत संदर्भ में लिया गया.

हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका पर सख्त रुख अपनाया. लाइव लॉ के अनुसार, कोर्ट ने कहा, "यदि यह माफी का जवाब होता, तो हम इसे स्वीकार करते. इसमें कोई माफी नहीं है. आप कमल हासन हों या कोई और, आप जनता की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते." कोर्ट ने यह भी कहा कि एक सार्वजनिक हस्ती को ऐसा बयान देने से पहले इतिहासकार या भाषाविद् होने का आधार दिखाना चाहिए.

फिल्म चैंबर का सख्त रुख

KFCC के अध्यक्ष एम. नरसिम्हालु ने कहा कि कमल हासन कोर्ट जाएं, हमने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया. जब तक वे माफी नहीं मांगते, हम कर्नाटक में थग लाइफ की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे. दूसरी ओर, फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि कमल हासन का बयान तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए था.  

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित ठग लाइफ़ 1987 की क्लासिक नायकन के बाद कमल हासन के साथ उनकी दूसरी फ़िल्म है. 300 करोड़ रुपये की लागत वाली इस फ़िल्म में त्रिशा कृष्णन और सिलंबरासन टीआर हैं और इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है. कमल के पक्ष में कमल हासन ने पिछले हफ़्ते विवाद पर कहा कि मेरा बयान प्यार और सांस्कृतिक सम्मान के लिए था. प्यार कभी माफ़ी नहीं मांगता.

सम्बंधित खबर