'हिंदुओं पर हमला मत करो वरना...', पीएम मोदी के साथ आईं ममता बनर्जी!

ISKCON Monk: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अभी तक किसी भी देश की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान दिया है. इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हैं और इसके लिए हम केंद्र की मोदी सरकार के साथ हैं.

Date Updated Last Updated : 28 November 2024, 02:25 PM IST
फॉलो करें:

ISKCON Monk: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अभी तक किसी भी देश की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान दिया है. इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हैं और इसके लिए हम केंद्र की मोदी सरकार के साथ हैं. उन्होंने पीएम मोदी से इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर सरकार के साथ हैं.

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात चित में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम इस मुद्दे पर केंद्र के साथ खड़ा है. हम नहीं चाहते कि किसी भी धर्म को किसी भी प्रकार का नुकसान हो. मंमता बनर्जी ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर इस्कॉन से बात की है. लेकिन ये मुद्दा दूसरे देश का ऐसे में इसमें केंद्र सरकार की एक्शन चाहिए. हम इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ खड़े है. 

पहले भी इस नेता ने किया विरोध 

इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने बुधवार को हमलों की निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश में जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र सरकार को निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंसा की निंदा की और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को कट्टरपंथियों के चंगुल में बताया.

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए कहा कि हिंदुओं पर हमले और धार्मिक नेताओं की गिरफ्तारी अमानवीय और अस्वीकार्य है. गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं पर इस मुद्दे की अनदेखी करने का आरोप लगाया और सांप्रदायिक हिंसा से निपटने में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. 

विदेश मंत्रालय ने क्या है कहा 

आपको बता दे, सोमवार को बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास इस्कॉन भिक्षु चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया. इस घटना और अल्पसंख्यकों के खिलाफ चल रही हिंसा ने तनाव बढ़ा दिया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने भिक्षु को जमानत न दिए जाने पर गहरी चिंता जताई और बांग्लादेश से अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. 

सम्बंधित खबर