1 जनवरी 2025 तक कितनी हो जाएगी दुनिया की जनसंख्या? इस अमेरिकी रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा

आज साल 2024 का आखिरी दिन है, अब कल से नया साल शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अमेरिका से एक रिपोर्ट सामने आई है, जो बताती है कि 1 जनवरी 2025 को दुनिया की आबादी कितनी हो जाएगी.

Date Updated Last Updated : 31 December 2024, 01:42 PM IST
फॉलो करें:

YEAR ENDAR 2025 : आज साल 2024 का आखिरी दिन है, अब कल से नया साल शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अमेरिका से एक रिपोर्ट सामने आई है, जो बताती है कि 1 जनवरी 2025 को दुनिया की आबादी कितनी हो जाएगी. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2024 में कुल आबादी में कितनी बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही मृत्यु दर को लेकर भी एक रिपोर्ट साझा की गई है. आइए जानते हैं रिपोर्ट में क्या खास है?

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो (U.S. Census Bureau) ने एक रिपोर्ट सांझा किया. जिसके अनुसार, 1 जनवरी 2025 को दुनिया की आबादी करीब 8.09 अरब हो जाएगी. इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि इस साल जनसंख्या में 71 मिलियन की बढ़त हुई है. 

देश में आबादी 2.6 मिलियन बढ़ी

यह आबादी साल 2024 में 0.9% बढ़ी है, लेकिन साल 2023 में इससे भी ज्यादा जनसंख्या बढ़ी थी. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि साल 2024 में देश में आबादी 2.6 मिलियन बढ़ी है. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए साल 1 जनवरी 2025 को अमेरिका में आबादी 341 मिलियन होने वाली है. जो की पिछले साल से कम है. 

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका में 2025 में जनवरी में देश में  हर 9 सेकेंड में 1 बच्चे का जन्म है और 9.4 सेकेंड में एक की मौत होनी तय है. इसके अलावा इंटरनेशनल माइग्रेशन के कारण हर 23.2 सेकेंड पर देश की आबादी में एक प्रवासी जुड़ता जाएगा. इस रिपोर्ट में ऐसे कई खुलासे किए गए है. 

दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वहां देश 

इस रिपोर्ट में एक और खुलासा किया गया है, जिसमे कहा गया है कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. अभी तक भारत की जनसंख्या लगभग 141 करोड़ है. अगर पूरी दुनिया की बात करें तो जनसंख्या बृद्धि मामले में चीन दूसरे नंबर पर है. वहां की आबादी करीब 140.8 करोड़ है. भारत और चीन के बाद जनसंख्या के मामले में अमेरिका ही तीसरे नंबर का देश है. 1 जनवरी 2025 को अमेरिका की आबादी 341 मिलियन हो जाएगी. 

सम्बंधित खबर