तेलंगाना बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आखिर क्या रही वजह?

तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. यह कदम तेलंगाना इकाई में चल रहे नेतृत्व विवाद के बीच उठाया गया है.

Date Updated Last Updated : 30 June 2025, 05:20 PM IST
फॉलो करें:

T Raja Singh: तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. यह कदम तेलंगाना इकाई में चल रहे नेतृत्व विवाद के बीच उठाया गया है. गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी तेलंगाना अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को लिखे पत्र में अपनी निराशा व्यक्त की. उन्होंने रामचंदर राव को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले को चौंकाने वाला और निराशाजनक बताया.

कार्यकर्ताओं  की भावनाओं का प्रतिनिधित्व

टी राजा सिंह ने अपने पत्र में कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्री रामचंदर राव को तेलंगाना बीजेपी का नया राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है. यह निर्णय न केवल मेरे लिए, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं के लिए भी निराशाजनक है, जो पार्टी के हर उतार-चढ़ाव में साथ खड़े रहे.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए. वह उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की आवाज उठा रहे हैं, जो इस फैसले से निराश हैं.

योग्य नेताओं की अनदेखी पर सवाल

टी राजा सिंह ने पत्र में तेलंगाना बीजेपी में कई सक्षम वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और सांसदों की मौजूदगी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हमारे राज्य में कई योग्य नेता हैं, जो पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. उनके पास पार्टी को आगे ले जाने की विश्वसनीयता और जनता से जुड़ाव है.” उनके इस बयान से नेतृत्व के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. 

सम्बंधित खबर