तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय तलाक मामले में कोर्ट ने दिया सख्त आदेश, जानिए कब है अगली सुनवाई

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले में 29 मई 2025 को पटना सिविल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस हाई प्रोफाइल मामले में अगली तारीख 21 जून 2025 तय की है.

Date Updated Last Updated : 29 May 2025, 01:01 PM IST
फॉलो करें:

Tej Pratap Yadav and Aishwarya Rai Divorce Case: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले में 29 मई 2025 को पटना सिविल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस हाई प्रोफाइल मामले में अगली तारीख 21 जून 2025 तय की है.

साथ ही सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि अगली सुनवाई के दौरान तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय दोनों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा. यह आदेश मामले की गंभीरता और दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए दिया गया है.

कोर्ट का सख्त निर्देश

पटना सिविल कोर्ट की फैमिली कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जज ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनीं. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या को अगली सुनवाई में अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा ताकि मामले में आगे की प्रक्रिया को तेजी से निपटाया जा सके. यह मामला न केवल कानूनी बल्कि सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी चर्चा का विषय बना हुआ है.  

विवादों में उलझा है मामला

तेज प्रताप ने नवंबर 2018 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. ऐश्वर्या ने तेज प्रताप और उनके परिवार पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं.

हाल ही में तेज प्रताप के अनुष्का यादव के साथ कथित रिश्ते की खबरों ने मामले को और जटिल बना दिया है.  21 जून को होने वाली सुनवाई में कोर्ट के फैसले पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हैं. यह मामला लालू परिवार और बिहार की सियासत में हलचल मचाए हुए है. 

सम्बंधित खबर