बागेश्वर धाम में अचानक हादसा! टेंट गिरने से एक की गई जान, कई घायल 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना घटी. सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे जमा हुए श्रद्धालुओं पर अचानक टेंट गिर गया.

Date Updated Last Updated : 03 July 2025, 01:20 PM IST
फॉलो करें:

Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना घटी. सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे जमा हुए श्रद्धालुओं पर अचानक टेंट गिर गया. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए. धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हुई यह घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया.

मृतक की पहचान 

UP के अयोध्या निवासी श्यामलाल कौशल के दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया कि श्यामलाल के सिर पर टेंट से निकला एक लोहे का एंगल लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. इस हादसे में राजेश, उनकी बेटी सौम्या, पारुल और उन्नति सहित 3-4 लोग घायल हुए. सभी घायलों को तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच शुरू

राजेश ने बताया कि वे अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ बुधवार रात अयोध्या से बागेश्वर धाम पहुंचे थे. वे पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके दर्शन करने आए थे. सुबह बारिश के दौरान टेंट में शरण लेने के कारण यह हादसा हुआ. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टेंट में बारिश का पानी भर गया था, जिसके चलते वह ढह गया और भगदड़ मच गई. छतरपुर जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने पुष्टि की कि मृतक को बागेश्वर धाम से लाया गया था.

सम्बंधित खबर