MP में दिल दहलाने वाली घटना, सहेली ने ‘सरप्राइज’ के बहाने फेंका तेजाब

MP के जबलपुर में एक हैरान करने वाली घटना ने सबको झकझोर दिया है. ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की अवधपुरी कॉलोनी में 23 वर्षीय बीबीए छात्रा श्रद्धा दास पर उनकी बचपन की सहेली इशिता साहू ने तेजाब फेंक दिया.

Date Updated Last Updated : 30 June 2025, 08:50 PM IST
फॉलो करें:

Acid attack in Jabalpur: MP के जबलपुर में एक हैरान करने वाली घटना ने सबको झकझोर दिया है. ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की अवधपुरी कॉलोनी में 23 वर्षीय बीबीए छात्रा श्रद्धा दास पर उनकी बचपन की सहेली इशिता साहू ने तेजाब फेंक दिया. इस हमले के पीछे दोनों के बीच एक महीने से चली आ रही अनबन को बताया जा रहा है. 

‘सरप्राइज’ बना जानलेवा

जानकारी के अनुसार, श्रद्धा और इशिता के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी. रविवार शाम को इशिता अचानक श्रद्धा के घर पहुंची और ‘सरप्राइज’ देने का बहाना बनाकर उसे बाहर बुलाया. श्रद्धा ने पहले मना किया, क्योंकि अगली सुबह उसका परीक्षा थी, लेकिन इशिता के बार-बार आग्रह करने पर वह बाहर आई. बातचीत के बाद जब श्रद्धा घर लौटने लगी, तभी इशिता ने अपने पास रखे जार से तेजाब फेंक दिया. श्रद्धा को तीव्र जलन और तेजाब की गंध महसूस हुई.

पुलिस ने शुरू की जांच

श्रद्धा की चीख सुनकर उनके माता-पिता जोसना और पीरुलाल दास तुरंत बाहर आए. उन्होंने बेटी को बाथरूम में ले जाकर पानी से धोया और मोहन लाल हरगोविंद अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार, श्रद्धा का चेहरा, आंखें, छाती, हाथ और पैर 40% तक झुलस गए हैं. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

ग्वारीघाट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार राकेश थावरे की मौजूदगी में श्रद्धा का बयान दर्ज किया. आरोपी इशिता साहू को हिरासत में लिया गया है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि इशिता ने तेजाब कहां से प्राप्त किया और क्या यह हमला सुनियोजित था.

सम्बंधित खबर