Raja Raghuvanshi murder case: सोनम का भाई गोविंद राजा के परिवार के साथ, सजा के लिए लड़ेगा केस

मेघालय हनीमून हत्याकांड में नया मोड़ आया है. इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने राजा की मां उमा रघुवंशी से उनके निवास पर मुलाकात की. इस भावुक मुलाकात में गोविंद ने अपनी बहन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए राजा के परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया.

Date Updated Last Updated : 11 June 2025, 06:12 PM IST
फॉलो करें:

Raja Raghuvanshi Murder case: मेघालय हनीमून हत्याकांड में नया मोड़ आया है. इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने राजा की मां उमा रघुवंशी से उनके निवास पर मुलाकात की. इस भावुक मुलाकात में गोविंद ने अपनी बहन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए राजा के परिवार को न्याय दिलाने का वादा किया. गोविंद ने कहा कि वह और उनका परिवार सोनम से सारे रिश्ते तोड़ चुके हैं और अब राजा के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे.

गोविंद का संकल्प

गोविंद ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया, “मैं 100% आश्वस्त हूं कि सोनम ने यह जघन्य अपराध किया है. हम एक वकील नियुक्त करेंगे और उसकी सजा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. मेरे माता-पिता ने भी सच्चाई स्वीकार कर ली है.” उन्होंने राजा की मां से माफी मांगी और कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं. गोविंद ने यह भी बताया कि वह कुछ दिन इंदौर में रुककर मामले की सच्चाई और गहराई से समझने की कोशिश करेंगे.

राजा का परिवार गम में डूबा

राजा की मां और परिवार इस हादसे से पूरी तरह टूट चुके हैं. उमा रघुवंशी ने कहा कि सोनम ने उनके बेटे को धोखे से मेघालय ले जाकर उसकी हत्या करवाई.गोविंद का यह कदम इस सनसनीखेज मामले में एक नई दिशा देता है. राजा के परिवार को अब उम्मीद है कि गोविंद के सहयोग से इंसाफ जल्द मिलेगा. मेघालय पुलिस जांच में जुटी है, और सोनम सहित अन्य आरोपी हिरासत में हैं.

सम्बंधित खबर