पंजाब में यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, ज्योति मल्होत्रा से संबंध

पंजाब पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके पाकिस्तान स्थित हैंडलर और आतंकी संगठनों से संबंध होने का संदेह है. इस मामले में रूपनगर के यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो "जान महल" नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है.

Date Updated Last Updated : 04 June 2025, 11:27 AM IST
फॉलो करें:

Youtuber Jasbir Singh Arrested: पंजाब पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके पाकिस्तान स्थित हैंडलर और आतंकी संगठनों से संबंध होने का संदेह है. इस मामले में रूपनगर के यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो "जान महल" नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है.

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी साझा की.

पाकिस्तानी सेना अधिकारियों से मुलाकात

जांच में पता चला कि जसबीर सिंह ने दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई. वह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुके हैं. उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तानी नंबर पाए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है. ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने अपने संचार के सभी निशान मिटाने की कोशिश की थी. 

जांच में राष्ट्रीय एजेंसियों की भूमिका

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया विभाग ने भी इस मामले में ज्योति से पूछताछ की है. जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश सहित कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं. हालांकि, अभी तक सैन्य या रक्षा संबंधी जानकारी तक उनकी पहुंच का कोई सबूत नहीं मिला है. 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जांच जारी है ताकि इस जासूसी-आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके. पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने और ऐसे खतरों को बेअसर करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

सम्बंधित खबर