Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गौतम गंभीर, राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

Lok Sabha Elections: गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें शुरू हो गईं और वह 22 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हो गए।

Date Updated Last Updated : 02 March 2024, 12:42 PM IST
फॉलो करें:

Lok Sabha Elections: पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह इस बार लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।

सोशल साइट की पोस्ट

उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, ''मैंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वह मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त कर दें, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं.'' उन्होंने आगे लिखा कि मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द

2019 में बीजेपी में हुए शामिल

गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें शुरू हो गईं और वह 22 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया।

सम्बंधित खबर