गर्मी में खराब हो रही है स्किन? ये 5 गलतियां न करें, वरना टैनिंग-मुंहासे बढ़ जाएंगे!

गर्मियों में आपकी त्वचा को ज्यादा देखभाल और धूप से बचाव की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप अब भी सर्दियों वाला स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर रहे हैं, तो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.

Date Updated Last Updated : 20 April 2026, 02:58 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम सिर्फ कपड़ों और खान-पान में बदलाव तक सीमित नहीं रहता, इसका सीधा असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है. तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस भरा माहौल स्किन के लिए कई बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में अगर आप अब भी सर्दियों वाला स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर रहे हैं, तो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.

कुछ स्किन एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में त्वचा की जरूरतें बदल जाती हैं. 40 डिग्री तक पहुंचते तापमान और तेज यूवी किरणों के कारण स्किन पर लगातार दबाव रहता है, जिससे टैनिंग, सनबर्न और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में आप गर्मी में इन पांच गलतियों को करने से बचें. 

जानें गर्मियों में क्यों बदलती है स्किन

इस मौसम में चेहरे पर पसीना और तेल (सीबम) ज्यादा आता है. जब यह धूल और मेकअप के साथ मिल जाता है, तो इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए हर मौसम में एक जैसा स्किनकेयर काम नहीं करता.

बादलों में भी जरूरी है सनस्क्रीन

अक्सर लोग सोचते हैं कि बादलों वाले दिन सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, जबकि सच यह है कि यूवी किरणें बादलों के पार भी त्वचा तक पहुंचती हैं. इसलिए रोजाना कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.

बार-बार चेहरा धोना नुकसानदायक

पसीने से राहत पाने के लिए लोग बार-बार चेहरा धोते हैं, लेकिन इससे स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं. इससे त्वचा और ज्यादा ऑयली हो सकती है. बेहतर है कि दिन में दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें.

पानी की कमी न होने दें

गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसका असर त्वचा पर भी दिखता है. त्वचा बेजान और रूखी लगने लगती है. इसलिए पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेटिंग फूड लेना बेहद जरूरी है.

इन हिस्सों को न करें नजरअंदाज

अक्सर लोग गर्दन, कान और हाथों पर ध्यान नहीं देते, जबकि ये हिस्से भी धूप के संपर्क में आते हैं. इन पर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, ताकि समय से पहले एजिंग और डैमेज से बचा जा सके.

सही मॉइस्चराइज़र का चुनाव

सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली भारी क्रीम गर्मियों में स्किन को चिपचिपा बना सकती है. इस मौसम में हल्के, जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

सम्बंधित खबर