गौतम अडानी ने किया महाकुंभ में संगम स्नान, ISKCON शिविर में की महाप्रसाद सेवा

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान अडानी परिवार ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को अपनी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण अडानी के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लिया. परिवार ने त्रिवेणी संगम पर अनुष्ठानिक पूजा-अर्चना की, जहां गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियां मिलती हैं.

Date Updated Last Updated : 21 January 2025, 04:00 PM IST
फॉलो करें:

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान अडानी परिवार ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को अपनी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण अडानी के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लिया. परिवार ने त्रिवेणी संगम पर अनुष्ठानिक पूजा-अर्चना की, जहां गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियां मिलती हैं.

शिविर में भागीदारी 

गौतम अडानी ने महाकुंभ में आईएसकेकॉन् मंदिर के शिविर का दौरा किया और वहां महाप्रसाद तैयार करने में अपनी सहभागिता दी. अडानी समूह और इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) ने महाकुंभ मेले में भक्तों को भोजन परोसने के लिए साझेदारी की है. यह महाप्रसाद 26 फरवरी तक चलने वाले इस मेले के दौरान लगातार वितरित किया जाएगा.

गौतम अडानी का संदेश 

मीडिया से बातचीत में गौतम अडानी ने उत्तर प्रदेश प्रशासन, सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यहां जो व्यवस्था होती है, वह प्रबंधन की क्लास के लिए एक सीख है. माँ गंगा का आशीर्वाद सबसे श्रेष्ठ है. इस महीने अडानी समूह ने गीता प्रेस के साथ मिलकर भक्तों को आरती संग्रह की एक करोड़ प्रतियां नि:शुल्क वितरित करने की घोषणा की.

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महान यज्ञ है. गीता प्रेस के सहयोग से यह हमारा सौभाग्य है कि हम आरती संग्रह की प्रतियां भक्तों को समर्पित कर रहे हैं. सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही भगवान है.

सम्बंधित खबर