गांधी मैदान में तेजस्वी यादव पर ड्रोन हादसा, बाल-बाल बचे राजद नेता

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए.

Date Updated Last Updated : 29 June 2025, 07:08 PM IST
फॉलो करें:

Tejashwi Yadav: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. तेजस्वी 'वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे, तभी यह अप्रत्याशित घटना घटी, जिसने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

मंच पर भाषण के दौरान ड्रोन की टक्कर

तेजस्वी यादव गांधी मैदान में मंच पर खड़े होकर हजारों की भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान, कवरेज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक ड्रोन अचानक अनियंत्रित होकर मंच की ओर बढ़ा और पोडियम से जा टकराया. तेजस्वी ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए नीचे झुककर खुद को बचाया. इस घटना के कारण कुछ क्षणों के लिए उनका भाषण रुक गया, और सभा स्थल पर हड़कंप मच गया.

मची अफरा-तफरी

ड्रोन के मंच पर पहुंचने से वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी स्तब्ध रह गए. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ड्रोन को कब्जे में लिया और स्थिति को नियंत्रित किया. इस घटना ने तेजस्वी की सुरक्षा व्यवस्था में कमी को उजागर किया. प्रशासन ने ड्रोन के मालिक और इसके संचालन के उद्देश्य की जांच शुरू कर दी है. कुछ लोग इसे महज हादसा मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे साजिश का हिस्सा भी बता रहे हैं.

सियासी हलचल तेज

यह घटना बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुई, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. तेजस्वी ने हादसे के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अपना भाषण जारी रखा. बिहार पुलिस और एटीएस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन इतने करीब कैसे पहुंचा.

सम्बंधित खबर