Covid Cases Update: दिल्ली के बाद अब हरियाणा-कर्नाटक में भी पैर पसार रहा कोरोना, हाई अलर्ट पर प्रसाशन

देशभर में एक बार फिर कोरोना ने लोगों में दर का माहौल बना दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 मई तक भारत में कुल 257 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से अधिकांश में अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ी.

Date Updated Last Updated : 24 May 2025, 04:38 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: x

Covid Cases Update: देशभर में एक बार फिर कोरोना ने लोगों में दर का माहौल बना दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 मई तक भारत में कुल 257 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से अधिकांश में अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ी. सरकार और विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 23 नए मामले सामने आए हैं. आंध्र प्रदेश में 4 और तेलंगाना में 1 मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा बेंगलुरु में एक नौ महीने के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. हालांकि, इन सभी मरीजों की हालत सामान्य है.

हरियाणा में 4 मरीज होम क्वारंटीन

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में 4 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं— दो गुरुग्राम से और दो फरीदाबाद से. सभी मरीज घर पर ही आइसोलेट हैं और कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं.'

कर्नाटक में भी मामूली उछाल, 35 मामले सालभर में दर्ज

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि राज्य में इस साल अब तक 35 मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने कहा, 'स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन जिन लोगों को सांस संबंधी गंभीर लक्षण हैं, वे टेस्ट जरूर करवाएं.' उन्होंने बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी.

AIIMS ऋषिकेश में भी मिले नए मामले

ऋषिकेश स्थित एम्स ने 3 नए कोरोना मामले रिपोर्ट किए हैं, जिनमें एक अस्पताल का रेजिडेंट डॉक्टर और एक गुजरात से आया तीर्थयात्री शामिल है. एम्स निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने बताया, 'यह वेरिएंट ज्यादा नुकसानदायक नहीं है, लेकिन जिन लोगों को अन्य बीमारियां हैं, उन्हें सतर्क रहना चाहिए.'

नए वेरिएंट्स पर नजर, INSACOG कर रही निगरानी

INSACOG की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु में NB.1.8.1 वेरिएंट और गुजरात में LF.7 वेरिएंट के मामले सामने आए हैं. दोनों वेरिएंट्स को WHO ने ‘Variants Un

सम्बंधित खबर