BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का INDIA गठबंधन पर तीखा हमला, वक्फ संशोधन अधिनियम पर दी प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के वक्फ संशोधन अधिनियम पर हालिया बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

Date Updated Last Updated : 30 June 2025, 03:21 PM IST
फॉलो करें:

Sudhanshu Trivedi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के वक्फ संशोधन अधिनियम पर हालिया बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष संविधान का मखौल उड़ा रहा है और समाजवाद की आड़ में नमाजवाद को बढ़ावा दे रहा है.

संविधान और समाजवाद पर सवाल

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के समाजवाद को विपक्षी दल भूल चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि RJD और समाजवादी पार्टी (SP) जैसे दल "मुल्ला-मौलवी के नमाजवाद" को बढ़ावा दे रहे हैं.

त्रिवेदी ने दावा किया कि यदि इन दलों की सरकार सत्ता में आई, तो ये शरिया कानून लागू कर सकते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने शरिया को संविधान से ऊपर रखा, जिससे दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के आरक्षण को नुकसान पहुंचा.

वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन

त्रिवेदी ने वक्फ संशोधन अधिनियम का पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह कानून संसद द्वारा पारित और राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित है. इलाहाबाद और कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले भी इस कानून के पक्ष में हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर कितने अस्पताल, स्कूल या कॉलेज बने हैं.

उन्होंने यमुना नगर में गुरुद्वारे पर वक्फ बोर्ड के दावे का उदाहरण देते हुए विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के जरिए और बंगाल व कर्नाटक में OBC आरक्षण में मुस्लिम समुदाय को शामिल कर विपक्ष ने आरक्षण में सेंध लगाई है.

सम्बंधित खबर