नई दिल्ली: अमेरिका के शांत इलाके जॉर्जिया से एक ऐसी खबर आई है जिसने सात समंदर पार भारत में भी सन्नाटा पसरा दिया है. इसे मैसकर मिस्ट्री कहें या एक सनकी दिमाग का खौफनाक खेल. भारतीय मूल के विजय कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी ही पत्नी और तीन रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया इस मातम और चीख-पुकार के बीच एक ऐसी चमत्कारी कहानी निकलकर आई है, जो सोशल मीडिया पर मिरेकल कॉल के नाम से वायरल हो रही है.
एक समय था जब विजय कुमार के घर की दीवारों पर खून के छींटे गिर रहे थे. उस समय मौत के करीब खड़े थे, तीन मासूम बच्चें. कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर के अंदर से एक रहस्यमयी फोन कॉल किया गया. यह कॉल किसने किया, क्या वह विजय की मरती हुई पत्नी थी या किसी बच्चे की सूझबूझ. अब जांच में पता चला है कि वह कॉल उनके बच्चें ने ही किया था. पुलिस का कहना है कि इस कॉल ने तीन जिंदगियां बचा ली.
पुलिस जब घर में घुसी तो मंजर भयानक था. चारों तरफ लाशें थीं, लेकिन एक कोने में तीन बच्चे सहमे हुए, मगर सलामत मिले. वह फोन कॉल ही था, जिसने कातिल को अपना मिशन पूरा करने से पहले ही रोक दिया.
विजय कुमार को लोग एक शांत और हंसमुख व्यक्ति के रूप में जानते थे. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जिस हाथ ने बच्चों को दुलारा, वहीं हाथ चार अपनों का कातिल कैसे बन गया. पुलिस अब इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे के क्यों को तलाश रही है. क्या यह घरेलू कलह थी, मानसिक तनाव, या कोई गहरा छिपा हुआ राज.
आज पूरी दुनिया में इस खबर का वह हिस्सा वायरल हो रहा है कि कैसे उन 3 बच्चों ने मौत को मात दी. लोग इसे चमत्कार कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर #ThePhoneCall और #GeorgiaMassacre ट्रेंड कर रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या उन बच्चों ने उस भयावह मंजर को अपनी आंखों से देखा.