नई दिल्ली: अमेरिका का ईस्ट कोस्ट इस समय प्रकृति के सबसे भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है. एक मॉन्स्टर विंटर स्टॉर्म ने पूरे अमेरिका में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसका सीधा असर भारत से अमेरिका जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है. एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए निर्धारित सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. रविवार सुबह से सोमवार तक न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बर्फबारी और बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी गई है. प्रभावित यात्री सहायता के लिए एयर इंडिया के कॉल सेंटर +91 1169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क कर सकते हैं.
2000 मील लंबा बर्फ का जाल
सड़कों पर ड्राइविंग असंभव
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर कई फीट बर्फ जमा होने के कारण यात्रा करना जानलेवा हो सकता है. बर्फीली बारिश के कारण सड़कें ब्लैक आइस में तब्दील हो गई हैं, जिससे गाड़ियां अनियंत्रित होकर फिसल रही हैं. केवल हवाई सफर ही नहीं, बल्कि अमेरिका के भीतर सड़क और रेल यातायात भी पूरी तरह ठप होने की कगार पर है.
हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे
यह तूफान ऐसे समय में आया है जब लोग गणतंत्र दिवस और वीकेंड की छुट्टियों की योजना बना रहे थे. हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों को घरों के भीतर रहने और खाने-पीने की जरूरी चीजों का स्टॉक रखने की सलाह दी है.