अमेरिका में भारतीय क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या

मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्स पर यह जानकारी दी और विदेश मंत्री जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच की मांग की है।

Date Updated Last Updated : 02 March 2024, 12:57 PM IST
फॉलो करें:

कोलकाता के भरतनाट्यम और कुचुपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्स पर यह जानकारी दी और विदेश मंत्री जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच की मांग की है।

भारत के महावाणिज्य दूतावास अमरनाथ घोष की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि अमरनाथ घोष के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना, जिनकी सेंट लुइस, मिसौरी में मृत्यु हो गई। हम फोरेंसिक, पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं और सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

कैसे हुई हत्या

भट्टाचार्जी के मुताबिक अमरनाथ घोष की 27 फरवरी की शाम को मिसौरी के सेंट लुइस में हत्या कर दी गई थी। आपको बता दें कि घोष सेंट लुइस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से डांस में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) की पढ़ाई कर रहे थे। भट्टाचार्जी ने कहा कि वे शाम को टहलने के लिए निकले थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

Tags :

सम्बंधित खबर