नई दिल्ली: शुक्रवार को आखिरकार सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आ रहे हैं. बेटे को इस फिल्म में देखकर पिता सुनील शेट्टी भावुक हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की. सुनील शेट्टी भी बॉर्डर फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं. तो अपने बेटे को भी इस फिल्म में देखना उनके लिए काफी इमोशनल रहा. उन्होंने लिखा कि अहान को इस फिल्म में देखाना किसी सरकल के पूरा होने जैसा है.
बॉर्डर में जहां सुनील शेट्टी फिल्म का हिस्सा थे वहीं बॉर्डर 2 में सुनील के बेटे अहान शेट्टी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. अब सुनील शेट्टी ने बेटे को फिल्म में देखकर अपनी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की हैं.
उन्होंने पोस्ट में लिखते हुए कहा कि अहान को इस भूमिका में देखना मुझे मेरे पुराने दिनों की याद आई गई, लेकिन यह यादें सिर्फ बीते वक्त की नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, त्याग, साहस और खामोशी की भावना से जुड़ी हैं.
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें बॉर्डर और बॉर्डर 2 के कुछ दृश्य दिखाए गए थे. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि बॉर्डर 2 उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि अब वही कहानी उनका बेटा आगे बढ़ा रहा है.
उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि यह फिल्म सिर्फ युद्ध या जीत की कहानी नहीं है, बल्कि यह याद दिलाती है कि शांति की कीमत क्या होती है. उनके अनुसार, सीमा वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, बल्कि वह जगह है जहां साहस की शुरुआत होती है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉर्डर 2 साल 1971 के युद्ध पर आधारित है. फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच की लड़ाई दिखाई गई है. इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.