चुनावी सभा से वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सीएम ममता बनर्जी एक सड़क हादसे में घायल हो गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह एक्सिडेंट करीब 6 से 7 बजे के दौरान हुआ है। सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी चुनावी सभा से वापस लौट रही थीं। तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। 

Date Updated Last Updated : 14 March 2024, 09:24 PM IST
फॉलो करें:

कोलकाता: सभी पार्टियों ने लोकसभा इलेक्शन के लिए रैलियां शुरू कर दीं हैं। पर इस दौरान कोलाकात से एक बुरी खबर मिली है। इसके तहत पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं हैं। यह हादसा कैसे हुआ यह अभी तक सामने नहीं आया। पर जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। कार्यकर्ताओं ने जुटना शुरू कर दिया है।

हालांकि पार्टी ने कहा है कि अस्पताल के आसपास ज्यादा भीड़ ना लगाएं। बता दें कि ममता बनर्जी पिछले कई दिनों से लोकसभा चुनावों को लेकर सुपर एक्टिव हो गई थीं। वह कई दिनों से ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रही थीं।  

चोट कैसे लगी अभी तक नहीं मिली जानकारी

टीएमसी प्रमुख को यह चोट कैसे लगी है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह चोट उन्हें शाम 6 से 7 बजे के दौरान लगी है। ममता के घायल होने की सूचना उनकी पार्टी टीएमसी ने ट्वीट करके दी है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी है। उनकी पार्टी टीएमसी ने बताया कि वह बुरी तरह घायल हुई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

चुनावी सभा से वापस लौट रही थीं ममता

इस दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके इलाज के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई। वहीं कुछ देर बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

सम्बंधित खबर