आम जनता के लिए GST का मतलब "गृहस्थी सत्यानाश टैक्स" हो गया है. प्रियका गांधी का सरकार पर हमला

टैक्स सिस्टम को लेकर प्रियका गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है. प्रियका गांधी ने कहा कि आम जनता के लिए GST का मतलब "गृहस्थी सत्यानाश टैक्स" हो गया है. कुल GST का 64% हिस्सा गरीब और मध्यम वर्ग से वसूला जा रहा है. 

Date Updated Last Updated : 09 January 2025, 07:55 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Vadra: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने देश में मंहगाई और टैक्स सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोला है. एक पोस्ट में उन्होनें कहा, कॉरपोरेट को लाखों करोड़ का जीवनदान देने वाली भाजपा सरकार गरीब और मध्यवर्ग से जीवनबीमा और जीवन की बुनियादी जरूरतों पर भी टैक्स वसूल रही है.

इसी पोस्ट में प्रियका गांधी ने आगे कहा की कुल GST का करीब 90% से ज्यादा हिस्सा सबसे गरीब और मध्य वर्ग से वसूला जा रहा है जबकि सबसे ज्यादा आय वाली 10% आबादी का GST में योगदान सिर्फ 3% है. कॉरपोरेट टैक्स की दर 30% से घटाकर 22% कर दी और गरीब जनता से रोटी-दाल और चना-चबैना पर भी वसूली हो रही है.


इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल  मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा, जीएसटी को टैक्स प्रोसेस सरल करने के लिए लाया गया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. अलग अलग देशों में एक या दो तरह के टैक्स होते है लेकिन भारत में इस समय करीब 7 तरिके के टैक्स चल रहा है. देश के लिए जीएसटी का सरलीकरण बहुत जरुरी है. सरकार ने जीएसटी के नाम पर जिस तरह से गरीबों के ऊपर बोझ डाला जा रहा है, हम उसका विरोध करते है.  

सम्बंधित खबर