छत्रपति संभाजीनगर में यातायात पुलिसकर्मी को गाली देने और धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में उल्लंघन होने पर कार रोके जाने के बाद यातायात पुलिसकर्मी को गाली देने और धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Date Updated Last Updated : 27 January 2025, 04:15 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: social media

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में उल्लंघन होने पर कार रोके जाने के बाद यातायात पुलिसकर्मी को गाली देने और धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 24 जनवरी को क्रांति चौक थानांतर्गत मिल कॉर्नर इलाके में हुई घटना के संबंध में रविवार को मामला दर्ज किया.

उन्होंने कहा कि आरोपी कुणाल बाकलीवाल ने अपनी कार से कथित तौर पर सायरन बजाया, जिसके बाद यातायात पुलिसकर्मी ने अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को रास्ता देने के लिए यातायात रोक दिया.

अधिकारी ने कहा कि जब पुलिसकर्मी ने कार रोकी तो बाकलीवाल ने गाली और धमकी दी. घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया मंच पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ.

अधिकारी ने कहा कि बाद में पुलिस ने कार जब्त कर ली और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (लोकसेवक पर हमला या बल का इस्तेमाल करना) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.

(इस खबर को सलाम हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है) 

सम्बंधित खबर