Mumbai आतंकी हमले 26/11 के साजिशकर्ता आजम चीमा की Pakistan में दिल का दौरा पड़ने से मौत

पाकिस्तान ने लश्कर गुर्गों की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालाँकि भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। खबरों के मुताबिक चीमा को फैसलाबाद के मलखानवाला में दफनाया गया।

Date Updated Last Updated : 03 March 2024, 09:26 AM IST
फॉलो करें:

मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मास्टरमाइंड आजम चीमा की पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में मौत हो गई। वह लश्कर-ए-तैयबा का खुफिया प्रमुख था। भारत में हुए कई आतंकी हमलों में उसका हाथ था। कहा जा रहा है कि चीमा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि पिछले महीनों में जिस रहस्यमय तरीके से लश्कर के कई आतंकी मारे गए हैं उसे देखते हुए चीमा की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने लश्कर गुर्गों की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालाँकि भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। खबरों के मुताबिक चीमा को फैसलाबाद के मलखानवाला में दफनाया गया। आजम चीमा 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। अमेरिकी सरकार का कहना है कि चीमा ने 26 नवंबर 2008 के हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया था।

सम्बंधित खबर