भाजपा पर केजरीवाल का ब़डा आरोप, चुनाव में अपने 'गुंडों' दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करने की योजना बना रही

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब तक की सबसे करारी हार मिलने का दावा करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए अपने ‘‘गुंडों’’ और दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करेगी.

Date Updated Last Updated : 03 February 2025, 04:06 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: social media

New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब तक की सबसे करारी हार मिलने का दावा करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए अपने ‘‘गुंडों’’ और दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करेगी.

केजरीवाल ने पांच फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले प्रचार के अंतिम दिन एक वीडियो मैसेज में आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘करारी हार’’ के अंदेशे के कारण पहले ही अनुचित रणनीति अपना रही है.

केजरीवाल ने दावा किया कि इन सबके बावजूद ‘AAP’ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और भाजपा अस्तित्व में आने के बाद से अपनी सबसे करारी हार की ओर अग्रसर है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा चुनाव जीतने के लिए अपने गुंडों और दिल्ली पुलिस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करेगी. वे मतदाताओं को, खासकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करेंगे.’’

3,000 से 5,000 रुपये की रिश्वत देने की कोशिश

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को 3,000 से 5,000 रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करेंगे और चुनाव के दिन उन्हें वोट देने से रोकने के लिए उनकी उंगलियों पर काली स्याही लगा देंगे. उन्होंने मतदाताओं से कहा, ‘‘उनसे पैसे ले लो, लेकिन उन्हें अपनी उंगली पर स्याही मत लगाने दो.’’

केजरीवाल ने कहा कि इन कथित गड़बड़ियों का मुकाबला करने के लिए उनकी पार्टी ने ‘‘त्वरित कार्रवाई दल’’ गठित किए हैं और झुग्गी-झोपड़ियों में जासूसी कैमरे और ‘बॉडी कैम’ भी बांटे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने गलत कार्यों में लिप्त भाजपा के गुंडों को पकड़ने के लिए कैमरे लगाए हैं.’’

सत्ता में आई तो झुग्गियों को ध्वस्त कर देगी

केजरीवाल ने मतदाताओं को भाजपा की कथित चालबाजी को लेकर आगाह करते हुए दावा किया कि अगर वह सत्ता में आई तो झुग्गियों को ध्वस्त कर देगी. उन्होंने कहा, ‘‘अपने वोट बेचना अपनी ही मौत के वारंट पर हस्ताक्षर करने जैसा होगा.’’ दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है. मतगणना आठ फरवरी को होगी.

(इस खबर को सलाम हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है) 

सम्बंधित खबर