दिल्ली में बनेगा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मेमोरियल, सरकार ने राजघाट स्थल को मंजूरी दी, जाने पूरी खूबर..

भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने दिल्ली के राजघाट के पर प्रणब मुखर्जी की समाधि के लिए मंजूरी दे दी है. मुखर्जी की बेटी ने इस घटनाक्रम को साझा किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और बाबा के लिए स्मारक बनाने के उनके सरकार के फैसले के लिए दिल से आभार व्यक्त की.

Date Updated Last Updated : 07 January 2025, 07:04 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शर्मिष्ठा मुखर्जी

Pranab Mukherjee: केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि बनाने के लिए राष्ट्रीय स्मृति परिसर (राजघाट परिसर का एक हिस्सा) के भीतर एक स्थल को मंजूरी दे दी.

मुखर्जी की बेटी ने इस घटनाक्रम को साझा किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और बाबा के लिए स्मारक बनाने के उनके सरकार के फैसले के लिए दिल से आभार व्यक्त की. यह और भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमने इसके लिए नहीं कहा था. प्रधानमंत्री द्वारा इस अप्रत्याशित लेकिन वास्तव में दयालु कदम से मैं बहुत प्रभावित हूं.

खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती
उन्होंने कहा, बाबा कहा करते थे कि राजकीय सम्मान मांगा नहीं जाना चाहिए, बल्कि दिया जाना चाहिए. मैं बहुत आभारी हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा की याद में ऐसा किया. इससे बाबा पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अब कहां हैं, प्रशंसा या आलोचना से परे. लेकिन उनकी बेटी के लिए, मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती. 

सम्बंधित खबर