दिल्ली हवाई अड्डे पर 26 जनवरी तक उड़ानों के परिचालन पर रोक

दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर आई है. गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली की हवाई सीमा 19 से 26 जनवरी तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक बंद रहेगी. इस समय के दौरान दिल्ली आने-जाने वाली विमानों की उड़ानें प्रभावित रहेंगी.

Date Updated Last Updated : 18 January 2025, 08:42 PM IST
फॉलो करें:

IndiGo Airlines : दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर आई है. गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली की हवाई सीमा 19 से 26 जनवरी तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक बंद रहेगी. इस समय के दौरान दिल्ली आने-जाने वाली विमानों की उड़ानें प्रभावित रहेंगी.

IndiGo एयरलाइंस ने अपनी ओर से सूचना जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान कई उड़ानों को या तो रोक दिया गया है, या फिर उनका समय बदला गया है. यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी यात्रा से पहले एयरलाइंस से अपने उड़ान के बारे में जानकारी प्राप्त करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही व्यवस्था कर लें.

गणतंत्र दिवस के इस महत्वपूर्ण आयोजन के मद्देनजर दिल्ली हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा, और यह स्थिति 26 जनवरी तक जारी रहेगी.

(इस खबर को सलाम हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है) 

सम्बंधित खबर