Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव पर मायावती का बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

Assembly Election 2024: आज चुनाव आयोग ने झारखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बीच बीएसपी प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वह दोनों राज्यों की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी.

Date Updated Last Updated : 15 October 2024, 07:07 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

Assembly Election 2024: आज चुनाव आयोग ने झारखंड, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और बाकि के राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस दी राज्यों में विधानसभा चुनाव के अलावा यूपी में भी उपचुनाव होना है. इस चुनाव का ऐलान होने के बाद बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. 

मायावती ने कहा, 'भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखण्ड राज्य विधानसभा आमचुनाव के लिए तारीख़ों की आज की गई घोषणा का स्वागत. चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात् धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर करता है.'

दमदारी के साथ लड़ेगी चुनाव

उन्होंने आगे कहा, 'बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवाँ के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना मिशनरी प्रयास जारी रखें.' 

बीएसपी सुप्रीमों ने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी. 

बता दे, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे. वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें और झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. दोनों प्रदेशों में वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. 

सम्बंधित खबर