आंध्र प्रदेश के तिरुपति भगदड़ में 6 की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर

यह घटना तिरुपति विष्णु निवासम में घटित हुई जहां टोकन वितरित किये जा रहे थे. वैकुंठ एकादशी 2025 के लिए ऑनलाइन बुकिंग और टिकट जारी करना जैसे ही शुरू भीड़ बेकाबू हो गई.

Date Updated Last Updated : 09 January 2025, 12:56 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: तिरुपति मंदिर में मची भगदड़

Tirupati temple : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन बांटने के दौरान हुई. भगदड़ की वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना है. इस हादसे में कई लोग गंभीर तौर से घायल हैं.

सीएम ने क्या कहा?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल का दौरा करने और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए राहत उपाय करने का आदेश दिया.

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र के मंत्री नारा लोकेश ने कहा, मैं वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट जारी होने के बाद तिरुपति के विभिन्न हिस्सों में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से बहुत दुखी हूं. टीटीडी को ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक व्यापक व्यवस्था करनी चाहिए. सरकार मृतक श्रद्धालुओं के परिवारों के साथ खड़ी है.

चंद्रबाबू नायडू ने स्थिति की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने DGP, TTD EO, जिला कलेक्टर, SP के साथ भगदड़ की स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की जान जाना बेहद दुखद है. मुख्यमंत्री नायडू ने सवाल उठाया कि जब यह पता था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे तो वे उसके अनुसार व्यवस्था क्यों नहीं कर पाए. मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को मृतकों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए पीड़ितों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया:

सम्बंधित खबर