बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रूटीन में अपनाएं ये आदतें, फायदा देख हो जाएंगे हैरान 

Tips to increase Hair Growth: आजकल बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है. तनाव, अस्वस्थ आहार, जलवायु परिवर्तन और केमिकल युक्त कॉस्मेटिक उत्पादों के कारण बालों का झड़ना, पतला होना और बेजान दिखना जैसी समस्याएं आम हो गई हैं.

Date Updated Last Updated : 13 December 2024, 08:02 PM IST
फॉलो करें:

Tips to increase Hair Growth: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है. तनाव, अनहेल्दी डाइट, क्लाइमेट चेंज और केमिकल बेस्ड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की वजह से बाल झड़ने, पतले होने और बेजान दिखने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. हालांकि, अगर सही समय पर बालों की देखभाल और लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए, तो बालों की ग्रोथ और वॉल्यूम दोनों में सुधार किया जा सकता है.

सही डाइट और पानी का सेवन है जरूरी

बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन, विटामिन डी, फोलिक एसिड, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर डाइट लें. इन पोषक तत्वों से बाल मजबूत और सुंदर बनते हैं. इसके अलावा, दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. चाहे सर्दी हो या गर्मी, हाइड्रेटेड रहने से बालों और त्वचा दोनों को फायदा मिलता है.

हेयर केयर रूटीन में शामिल करें ये टिप्स

  • स्कैल्प मसाज: रोजाना स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है.
  • सही शैम्पू का चुनाव: अपने बालों के प्रकार के अनुसार शैम्पू चुनें और ज्यादा हार्श केमिकल्स से बचें.
  • स्प्लिट एंड्स का ख्याल रखें: समय-समय पर ट्रिमिंग कराएं ताकि स्प्लिट एंड्स से छुटकारा मिले और बालों की हेल्दी ग्रोथ हो.
  • स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स कम करें: हेयर ड्रायर

सम्बंधित खबर