अगर भांग का नशा हो गया है ज्यादा हो गया है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

भांग पीने से नशा सिर पर चढ़ जाता है और लोगों को समझ नहीं आता कि नशे को कैसे उतारे।

Date Updated Last Updated : 25 March 2024, 09:46 AM IST
फॉलो करें:

आज होली का त्योहार है और इस दौरान ज्यादातर लोग भांग का नशा करते हैं। कई बार लोग इतनी अधिक भांग पी लेते हैं कि भांग का नशा उतारना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि भांग की लत से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

भांग की लत से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

भांग पीने से नशा सिर पर चढ़ जाता है और लोगों को समझ नहीं आता कि नशे को कैसे उतारे। आपको भाँग का नशा उतारने के लिए नींबू-पानी, लस्सी, संतरा, मौसमी, इमली जैसी खट्टी चीजें खानी और पीनी चाहिए। नारियल पानी पीने से भी भांग का नशा उतर जाता है।

भांग के नशे को उतारने कि लिए अदरक भी सबसे अच्छा माना जाता है। अगर ये सभी उपाय करने के बाद भी राहत नहीं हो रही है तो पूरी नींद लेनी चाहिए। इससे आपको आराम मिलेगा। भांग का नशा जल्दी नहीं उतरता, इसलिए आपको धैर्य रखने की जरूरत है।

सम्बंधित खबर