बलूच आर्मी की गिरफ्त में पाकिस्तानी सैनिक, हाईजैक के बाद दी बड़ी चेतावनी

पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने एक पाकिस्तानी ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. जिसके चलते करीब 400 लोग आतंकियों की कैद में फंस गए हैं. इस ट्रेन में 140 जवान भी सफर कर रहे थे. जफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के बाद बलूचिस्तान आर्मी के आतंकियों ने सभी यात्रियों को छोड़ दिया .

Date Updated Last Updated : 11 March 2025, 06:29 PM IST
फॉलो करें:

Pakistan train hijack: पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने एक पाकिस्तानी ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. जिसके चलते करीब 400 लोग आतंकियों की कैद में फंस गए हैं. इस ट्रेन में 140 जवान भी सफर कर रहे थे. जफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के बाद बलूचिस्तान आर्मी के आतंकियों ने सभी यात्रियों को छोड़ दिया, लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे जवानों को बंधक बना लिया. 

ट्रेन को ऐसे किया हाईजैक

इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ट्रेन को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने के लिए हरकत में आ गई है. दोनों के बीच मुठभेड़ में अब तक 6 सैनिकों की जान जा चुकी है. इस घटना के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर कहा है कि ट्रेन को मश्कफ, धादर और बोलन में सावधानीपूर्वक कब्जे में लिया गया है. लिबरेशन आर्मी ने आगे कहा कि हमारे लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाकर आसानी से ट्रेन को हाईजैक कर लिया है.

इस आतंकी संगठन ने पाकिस्तानी सेना को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने कोई कार्रवाई की तो 120 बंधकों की हत्या कर दी जाएगी. आगे कहा कि अगर आगे कोई कार्रवाई की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अगर कुछ भी गलत हुआ तो इसके लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार होगी.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने दी चेतावनी 

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने पाकिस्तान के सैनिकों को बड़ी चेतावनी दी है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तानी सैनिक ऐसी कोई हरकत करते हैं तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा. बलूच लिबरेशन आर्मी ने यह भी धमकी दी कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो हम सभी सैनिकों को मार देंगे.

सम्बंधित खबर