PM Modi's visit to Sri Lanka: श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित, बोले- 'यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार (4 अप्रैल) शाम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत श्रीलंका के पांच शीर्ष मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

Date Updated Last Updated : 05 April 2025, 04:25 PM IST
फॉलो करें:

PM Modi Sri Lanka visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार (4 अप्रैल) शाम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत श्रीलंका के पांच शीर्ष मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

पीएम मोदी को इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई. यह उनका चौथा श्रीलंका दौरा था, जहां उन्हें श्रीलंका सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया, जो विशेष मित्रता रखने वाले विदेशी नेताओं को दिया जाता है.

श्रीलंका मित्र विभूषण

इस उच्च सम्मान पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है. यह श्रीलंका और भारत के बीच गहरी मित्रता और साझा मूल्यों को दर्शाता है. यह सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि भारत सिर्फ एक पड़ोसी नहीं, बल्कि 'सच्चा मित्र' है. यह बयान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ.

भविष्य की योजनाएं

पीएम मोदी ने अपने भाषण में श्रीलंका के किसानों और इंडियन ओरिजिन तमिल (IOT) समुदाय के लिए 10,000 करोड़ रुपए की आवासीय और सामाजिक योजनाओं की घोषणा की. शनिवार (5 अप्रैल) को पीएम मोदी और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रक्षा सहयोग और त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र बनाने जैसे महत्वाकांक्षी समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

दोनों नेताओं ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का डिजिटल उद्घाटन भी किया. श्रीलंका के आर्थिक संकट से उबरने में भारत की भूमिका अहम रही है. तीन साल पहले 4.5 अरब डॉलर की सहायता देकर भारत ने श्रीलंका का साथ निभाया. 6 अप्रैल को पीएम मोदी और राष्ट्रपति अनुराधापुरा में महाबोधि मंदिर में पूजा करेंगे और दो नई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

सम्बंधित खबर