तुर्की में भारतीय यूट्यूबर गिरफ्तार, महिला को लेकर अश्लील कमेंट करने का आरोप; Video

भारतीय यूट्यूबर मलिक स्वैशबकलर को तुर्की पुलिस ने हिरासत में लिया है. सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता के लिए मशहूर इस यूट्यूबर पर तुर्की की महिलाओं के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

Date Updated Last Updated : 01 June 2025, 03:07 PM IST
फॉलो करें:

Malik Swashbuckler: सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता के लिए मशहूर इस यूट्यूबर पर तुर्की की महिलाओं के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. उनके एक वायरल वीडियो से तुर्की में व्यापक आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.

वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

मलिक स्वैशबक्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक स्थानीय बाजार में एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह दुकानदारों से तिरंगे की उपलब्धता पूछते हुए नजर आते हैं, लेकिन इसके बाद वह तुर्की के लोगों और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने एक महिला के बारे में अश्लील टिप्पणी की और अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या उन्हें उस महिला के साथ जबरदस्ती करनी चाहिए. इस वीडियो ने तुर्की के नागरिकों में भारी गुस्सा भड़का दिया.

सोशल मीडिया ने पकड़ी गलती

यूट्यूबर ने हिंदी में टिप्पणियां करके यह सोचा कि स्थानीय लोग उनकी बात नहीं समझेंगे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की सतर्कता ने उनकी इस हरकत को उजागर कर दिया. तुर्की के लोगों ने वीडियो को तुरंत रिपोर्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने मलिक को हिरासत में लिया. स्थानीय मीडिया के अनुसार, उनकी टिप्पणियां तुर्की के सामाजिक और कानूनी नियमों का उल्लंघन करती हैं.

तुर्की में कड़ी निंदा

तुर्की पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. मलिक की टिप्पणियों को देश के नैतिक और कानूनी मानदंडों के खिलाफ माना जा रहा है. भारतीय दूतावास ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. तुर्की के नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पर्यटकों से सांस्कृतिक संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की है.

सम्बंधित खबर