'आज दुनिया को गर्व...', रक्षा मंत्री से लेकर SPACEX के मालिक तक सभी ने दी बधाई, पढ़ें किसने क्या कहा

नासा के निक हेग, रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद अपना मिशन पूरा करके धरती पर लौट आए हैं. ये सभी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मदद से धरती पर पहुंच पाए.

Date Updated Last Updated : 19 March 2025, 10:08 AM IST
फॉलो करें:

Sunita Williams Return: नासा के निक हेग, रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद अपना मिशन पूरा करके धरती पर लौट आए हैं. ये सभी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मदद से धरती पर पहुंच पाए.

धरती पर लौटने के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को एक अनोखा और अप्रत्याशित अनुभव हुआ. ड्रैगन कैप्सूल को समुद्र में उतारा गया और डॉल्फिन ने उनका स्वागत किया. कैप्सूल के समुद्र में आने के बाद उसके चारों ओर डॉल्फिन तैरती नजर आईं. इस पल को जादुई बताया गया.

नासा के निक हैग, रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के धरती पर वापस आने के बाद नासा ने भी मिशन की सफलता को लेकर आधिकारिक बयान दिया. जारी बयान में कहा गया, "हम सभी को अपने टीम पर गर्व.

आज इन सभी के सफल लैंडिंग से पूरा देश खुश है. हमारी मिशन पूरी तरह से प्लान थी, जिसके कारण ये पूर्णतः सफल रहा." नासा ने इसके लिए SPCAE X  का भी धन्यवाद किया. नासा के अधिकारीयों ने कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं सभी हमारी देख रेख में है. 

एलन मस्क ने दी बधाई 

इस सफल मिशन के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी सभी को बधाई दी. मस्क ने कहा कि नासा और स्पेसएक्स की टीम ने मिलकर एक मिशन को सफल बनाया है. इस बयान के बाद मस्क ने एक बार फिर सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इस मिशन की सफलता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विशेष आभार जताया.

भारत के रक्षा मंत्री ने भी दी बधाई 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल आयोजन पर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सभी सहयोगियों को बधाई दी. उन्होंने सभी क्रू सदस्यों की उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की. बुधवार को रक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नासा के क्रू-9 मिशन की सफलता और सभी यात्रियों की धरती पर सुरक्षित वापसी से पूरा देश खुश है!

अंतरिक्ष में इतने लंबे मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनकी टीम के साथियों को सभी का धन्यवाद." राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज दुनिया भर के लाखों लोगों को सुनीता विलियम्स की अटूट लगन, संघर्ष, दृढ़ता और अविश्वसनीय यात्रा से प्रेरणा मिली है. उनकी सुरक्षित वापसी से पूरा देश खुश है और पूरे देश में खुशी का माहौल है.

सम्बंधित खबर