क्रिकेट के बाद अब स्पर्म पर भी लगा सकेंगे दांव, 40 मिनट में होगा फैसला

आज तक आपने इंसानों, घोड़ों और कारों की रेस देखी होगी, लेकिन 2025 में पहली बार आप दुनिया की पहली स्पर्म रेस देख सकते हैं. यह आयोजन 25 अप्रैल को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होने जा रहा है. यह रेस हॉलीवुड पैलेडियम में होगी. इस आयोजन में दो असली स्पर्म 20 सेंटीमीटर लंबे माइक्रोस्कोपिक ट्रैक पर दौड़ेंगे. 

Date Updated Last Updated : 18 April 2025, 02:10 PM IST
फॉलो करें:

Sperm race: आज तक आपने इंसानों, घोड़ों और कारों की रेस देखी होगी, लेकिन 2025 में पहली बार आप दुनिया की पहली स्पर्म रेस देख सकते हैं. यह आयोजन 25 अप्रैल को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होने जा रहा है. यह रेस हॉलीवुड पैलेडियम में होगी. इस आयोजन में दो असली स्पर्म 20 सेंटीमीटर लंबे माइक्रोस्कोपिक ट्रैक पर दौड़ेंगे. 

इसे महिला प्रजनन प्रणाली को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. पुरुषों की गिरती प्रजनन क्षमता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस रेस का आयोजन किया जा रहा है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पचास सालों में पुरुषों में स्पर्म की संख्या में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. इस आयोजन के जरिए ऐसे लोगों को स्पर्म के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा.

रिप्ले और लाइव कमेंट्री जैसा बहुत कुछ 

इस इवेंट के दौरान रेस को माइक्रोस्कोप और एचडी कैमरों पर लाइव रिकॉर्ड किया जाएगा. इस इवेंट को 4000 लोग लाइव देख सकते. इस इवेंट में कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें डेटा एनालिसिस, रिप्ले और लाइव कमेंट्री शामिल होगी, जिसकी वजह से यह एक स्पोर्ट्स इवेंट की तरह होगा. इसके साथ ही दर्शक अपने पसंदीदा स्पर्म सैंपल पर दांव भी लगा सकते हैं.

Sperm Racing कंपनी कर रही आयोजन 

इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य पुरुषों के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता के मुद्दे पर खुलकर बात करना होगा. पुरुष अक्सर इन मुद्दों पर लोगों से बात नहीं करते. इस इवेंट का आयोजन "Sperm Racing" कंपनी करेगी. इसके सह-संस्थापक एरिक झू ने कहा कि अगर लोग किसी खेल के लिए खुद को प्रशिक्षित करते हैं, तो अपने स्वास्थ्य के लिए क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि यह एक वैज्ञानिक और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम होने जा रहा है. इस इवेंट के बाद पुरुष इन मुद्दों पर खुलकर बात कर सकेंगे.

सम्बंधित खबर