ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस के उड़े होश

Taj Mahal bomb threat: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी मंगलवार को पर्यटन विभाग को एक ईमेल के जरिए मिली. एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है. इसके आधार पर ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है . इस घटना की जांच अभी भी जारी है.

Date Updated Last Updated : 03 December 2024, 06:29 PM IST
फॉलो करें:

Taj Mahal bomb threat: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मंगलवार को पर्यटन विभाग को एक ईमेल के जरिए मिली है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया, "पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। इसके आधार पर ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच जारी है।"

सुरक्षा टीमों की त्वरित कार्रवाई

धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और अन्य टीमों ने ताजमहल की गहन जांच की. हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह धमकी झूठी निकली.

झूठी धमकियों का बढ़ता सिलसिला

पिछले कुछ महीनों में झूठी बम धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं. स्कूलों, कॉलेजों और हवाई उड़ानों को लगातार ईमेल या फोन कॉल के जरिए धमकियां दी जा रही हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, इस साल 13 नवंबर तक घरेलू एयरलाइनों को 994 झूठी बम धमकियां मिलीं.

सुरक्षा कड़े करने के उपाय

सरकार ने झूठी धमकियों से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने बम खतरा आकस्मिक योजना (BTCP) लागू की है. साथ ही, विमान (सुरक्षा) नियम, 2023 में संशोधन की तैयारी चल रही है. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा को बताया कि अगस्त 2022 से नवंबर 2024 के बीच कुल 1,143 फर्जी धमकियां दर्ज की गईं.

सम्बंधित खबर