'जहां भी रहें, विश्वसनीय रहें...', समाजवादी पार्टी ने 3 लोगों को पार्टी से निकाला, देखें लिस्ट

आज यूपी की सबसे बड़ी और विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी से तीन विधायकों को निष्कासित कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि की है. आइए जानते हैं पूरा मामला?

Date Updated Last Updated : 23 June 2025, 12:41 PM IST
फॉलो करें:

Samajwadi Party expelled 3 MLA: आज यूपी की सबसे बड़ी और विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी से तीन विधायकों को निष्कासित कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि की है. आइए जानते हैं पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला 

आज 23 जून 2025 को समाजवादी पार्टी ने अपने तीन मानद विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने इसकी पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व  किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है."

गोशाईगंज के विधायक भी शामिल 

इस लिस्ट में पहला नाम मा. विधायक गोशाईगंज श्री अभय सिंह, दूसरा मा. विधायक गौरीगंज श्री राकेश प्रताप सिंह और तीसरा नाम मा. विधायक ऊँचाहार श्री मनोज कुमार पाण्डेय का था.

पार्टी ने इन तीनों लोगों के बारे में आगे लिखा कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है. समाजवादी पार्टी ने आगे लिखा कि ये सभी जहां भी रहें, विश्वसनीय रहें.

सम्बंधित खबर