Lucknow Crime News: सुधा प्रजापति की रहस्यमयी मौत, लिव-इन पार्टनर मोहिनी पर शक

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में 19 वर्षीय सुधा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है. शुक्रवार को सुधा का शव उनके किराए के मकान में पंखे से लटका हुआ मिला.

Date Updated Last Updated : 22 June 2025, 07:01 PM IST
फॉलो करें:

Lucknow Crime News: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में 19 वर्षीय सुधा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है. शुक्रवार को सुधा का शव उनके किराए के मकान में पंखे से लटका हुआ मिला.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. सुधा पिछले एक साल से अपनी शादीशुदा सहेली मोहिनी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है.

हत्या का आरोप

सुधा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में मोहिनी तिवारी, उनके पति सोनू तिवारी, सास गुड्डी पंडित गंगाराम, और देवर सोनू पंडित पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि सुधा और मोहिनी पति-पत्नी की तरह रहते थे, जहां सुधा काम पर जाती थी और मोहिनी घर संभालती थी.

सुधा की मां सुनीता ने बताया कि उन्होंने कई बार सुधा को इस रिश्ते के खिलाफ समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. घटना वाले दिन सोनू तिवारी उनके घर आया था, जिसके बाद सुधा की मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई

सुधा की बहन निधि ने बताया कि मोहिनी का पति सोनू उसी दिन उनके कमरे पर आया था. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि सुधा ने दुपट्टे से फांसी लगाई, लेकिन परिवार इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या मानता है. दीवार पर लिखा ‘M+S’ (मोहिनी+सुधा) इस मामले को और रहस्यमयी बनाता है.

पीजीआई थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मोहिनी और अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है. लखनऊ पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है.

सम्बंधित खबर